
- चाईबासा में “स्कूल रुआर 2025″ कार्यशाला का आयोजन
चाईबासा। कोल्हन विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में “स्कूल रुआर 2025” अभियान को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में जिले के सभी शिक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला की शुरुआत पौधा भेंट और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद उपायुक्त ने शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ना तथा उनका ठहराव सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यशाला में समाज कल्याण और शिक्षा विभाग को मिलकर कार्य करने, अभिभावकों को जागरूक करने और 10 मई तक नामांकन पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रखंड स्तर पर भी इसी तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK