सीए विद्यार्थियों ने रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड का किया औद्योगिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची शाखा के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने जमशेदपुर स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्यप्रणाली, लेखांकन, ऑडिट और प्रबंधन प्रणाली की व्यवहारिक जानकारी देना था।

इस औद्योगिक भ्रमण के अंतर्गत रांची के 40 से अधिक सीए इंटर व फाइनल के विद्यार्थियों ने रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड का दौरा किया। यह कंपनी भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव फोर्जिंग्स निर्माताओं में से एक है। इसके उत्पाद वैश्विक बाजार में निर्यात होते हैं।

विद्यार्थियों ने कंपनी की उत्पादन इकाइयों, फोर्जिंग प्रोसेस, गुणवत्ता नियंत्रण, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों के साथ संवाद किया। उनके प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें औद्योगिक क्षेत्र की व्यावहारिक चुनौतियों और अवसरों से अवगत कराया।

इस भ्रमण के दौरान इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया, उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, सचिव सीए भुवनेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन रांची शाखा के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष ऋषि बरुआ, सचिव अक्षत कुमार और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

रांची शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने बताया कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी प्रदान करते हैं। यह उनके करियर के निर्माण में सहायक सिद्ध होती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK