रांची की सीए साकची जैन को ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया-2025’ में मिली जगह

झारखंड
Spread the love

रांची। सीए साकची जैन को ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया-2025’ में जगह मिली है। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और फाइनेंशियल एजुकेटर भी है/ फोर्ब्‍स में जगह मिलने पर आईसीएआई की रांची शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने उसे बधाई दी।

सीए साकची जैन ने डिजिटल माध्यमों के ज़रिए वित्तीय साक्षरता को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं और आम जनमानस को वित्तीय जागरुकता की दिशा में प्रेरित किया है। यह सम्मान उनके प्रयासों की वैश्विक मान्यता का प्रमाण है।

इस अवसर पर सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि सीए साकची जैन की यह उपलब्धि ना केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह यह दिखाता है कि कैसे एक सीए अपनी विशेषज्ञता से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उनकी मेहनत, नवाचार और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हैं। हम रांची शाखा की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

रांची शाखा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को आईसीएआई के गौरव के रूप में स्वीकार किया है। आशा व्यक्त की है कि भविष्य में और भी युवा प्रोफेशनल्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे।

उनके कार्यों के लिए अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, कोषाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल अन्य सदस्य सीए अंशु गुप्ता और सीए हर्ष अग्रवाल की उपस्थिति में सीए साकची जैन को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK