रांची। शर्मनाक खबर झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो से आई है, जहां एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दरिंदगी की गयी है। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार (10 मई 2025) को पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि यह घटना 7 मई की रात को करीब 11 बजे राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस ने एक बयान में कहा है कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया। उसी सुनसान जगह पर सभी लड़कों ने बारी-बारी से उससे सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने कहा है कि लड़की की शिकायत के आधार पर 8 मई को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। बयान में कहा गया है कि पुलिस की एक टीम गठित की गयी है और सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं। पुलिस ने कहा है कि 5 आरोपियों में से 2 को जेल भेज दिया गया है, जबकि 3 नाबालिगों को किशोर सुधार गृह में रखा गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj