
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में गढ़वा उपायुक्त के नाम उपविकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोगों के प्रतिदिन का काम पानी के बिना नहीं हो सकता है। वैकल्पिक व्यवस्था कर टैंकर से जलापूर्ति की जाए। आम जनता को परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाये। मेंटेनेंस के नाम पर शहरी जलापूर्ति एक सप्ताह बंद किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि शहर का पूरा हिस्सा शहरी जलापूर्ति पर निर्भर है। इस तरह का मेंटेनेंस अन्य मौसम में करने की जरूरत है। शहर के चापानल, कुआं का जल स्तर नीचे चला गया है। नगर परिषद के सभी वार्डो में एक सप्ताह टैंकर से जलापूर्ति कराई जाए।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, अंकित तिवारी, लक्ष्मी पांडे, बंधु राम, शुभम गुप्ता, संतोष कश्यप, राकेश, शंकर गुप्ता, विशाल गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK