ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने रांची में मनाया जश्न

झारखंड
Spread the love

तिरंगा यात्रा निकाल कार्यकर्ताओं ने लगाए देशभक्ति के नारे

रांची। पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी राजधानी रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर में मंगलवार (20 मई 2025) की शाम 5 बजे यह यात्रा निकाली गई।

भारतीय जनता पार्टी गोंदा मंडल के अध्यक्ष रामलगन राम के नेतृत्व में मंगलवार को भारतीय सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। कांके रोड स्थित गांधीनगर मंडल कार्यालय से शुरू इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय… वंदेमातरम… के खूब नारे लगे।

सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पूरे कांके रोड का भ्रमण किया। यात्रा वापस शुरुआती बिंदु पर आकर समाप्त हुई।

रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह और मंत्री विकास कुमार रवि ने कहा कि यह यात्रा सेना और देश के सम्मान में निकाली गई। कार्यक्रम में नरेंद्र पांडे, वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, महामंत्री गोंदा मंडल के राजेश कुमार बबन, कुंदन सिंह, माया सिंह सिसोदिया, पुनिता रॉय, सूरज लालू, नरेश, राजेश सिंह, रंजीत, शंकर करमाली, राजू रजक, प्रदीप लकड़ा, जितेंद्र सिंह, मनोज कुर्रे, नारायण नायक, राजा भट्टाचार्य, काजल गोराई, जनक प्रसाद, विवेक गर्ग, विनय प्रसाद, मनोज सिंह समेत भारी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj