इस्लामाबाद। बड़ी खबर आई है, बलूचिस्तान के बोलान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी पर हुए हमले में एक अधिकारी समेत 6 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 5 सैनिक घायल हो गए हैं।
यह हमला उस समय हुआ, जब सेना की गाड़ी नियमित गश्त पर थी। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, धमाका अत्यधिक शक्तिशाली था, जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन यह इलाका पहले भी उग्रवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब 10 दिन पहले ही बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के मारगट इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा पाकिस्तानी सेना के काफिले पर एक बड़ा हमला किया गया था, जिसमें 10 सैनिक मारे गए थे।
उस हमले में भी आईईडी का इस्तेमाल किया गया था और धमाका रिमोट-नियंत्रित उपकरण से किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने खुद ली थी।
संगठन ने दावा किया था कि उनके लड़ाकों ने दुश्मन के काफिले को निशाना बनाकर आईईडी से हमला किया, जिससे सेना का वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और उसमें सवार सभी 10 सैनिक मारे गए थे।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने चेतावनी दी थी कि आने वाले समय में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उनके हमले और तेज़ होंगे, और उनकी आज़ादी की लड़ाई को रुकने नहीं दिया जाएगा। संगठन ने कहा था कि वे दुश्मन को अपनी पूरी ताक़त से निशाना बनाते रहेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj