अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने लगाए दो स्थाई प्याऊ

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने दो स्थानों पर ठंडे पानी की मशीन की व्यवस्था की है। प्याऊ लगाने का उद्देश्य बच्चों को गर्मी में राहत दिलाने और उन्हें शुद्ध स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्‍ध कराना है।

पहला प्याऊ एलईबीबी हाई स्कूल लगाया गया, जिसका उद्घाटन उषा अग्रवाल ने किया। दूसरा प्याऊ हिन्‍दपीढ़ी फर्स्ट स्ट्रीट स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय में लगाया गया, जिसका उद्घाटन सुनीता सरावगी एवं सुनील सरावगी ने किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने भजन एवं गाना गाकर और शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ को व सुनीता सरावगी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस नेक कार्य के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि स्थाई प्याऊ लगने से सभी को शुद्ध जल हमेशा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, अंशु नेवटिया, नैना मोर, प्रांतीय उपाध्यक्ष अलका सरावगी, उर्मिला पाड़िया, बिना मोदी, कुसुम पटवारी, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, रीना सुरेखा, नूपुर सरावगी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK