हज-2025 के लिए स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी इंतज़ाम मुकम्मल

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड सरकार हज यात्रियों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : डॉ. इरफान अंसारी

रांची। कडरू स्थित हज हाउस में हज-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक 16 मई को की गई। इसकी अध्यक्षता झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की। बैठक में इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले झारखंड के लगभग 1300 यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और संपूर्ण व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी हज यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे आवास, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और भोजन समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि हज यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुखद बनाने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

डॉ अंसारी ने कहा, “हज यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है। सभी आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जा चुकी है। मेडिकल टीमों को पूरी तरह से तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।”

डॉ. अंसारी ने यह भी जानकारी दी कि हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, दस्तावेज़ सत्यापन, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK