जेएससीए के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव और सौरभ तिवारी सचिव

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ( जेएससीए) के नए अध्‍यक्ष अजय नाथ शाहदेव और सचिव सौरभ तिवारी बने। रविवार को एसोसिएशन का चुनाव हुआ। इसमें अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा के गुट के बीच हुए मुकाबला हुआ। अजय नाथ शाहदेव की ‘द टीम’ ने क्लीन स्वीप किया। अध्यक्ष पद समेत सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव गुट की जीत हुई।

घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, सह सचिव पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने जीत दर्ज की है। कोषाध्यक्ष पद पर अमिताभ घोष ने जीता।

अजय नाथ शाहदेव गुट की कमेटी मेंबर के रूप में संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान और रत्नेश कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। जिला कमेटी मेंबर में वीरेंद्र पाठक, श्रीराम पुरी, राघवेंद्र नारायण सिंह और उत्तर कुमार बिश्‍वास ने जीत हासिल की है।

स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव के रूप में उमा महेश्वर राव ने जीत हासिल की। जीत के बाद अजय नाथ शाहदेव गुट ने जेएससीए स्टेडिम में जमकर आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। जीत पर अजय नाथ शाहदेव की टीम पर पूरे राज्‍य से बधाई मिल रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK