रांची। झारखंड की राजधानी रांची निवासी फरहान मलिक नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर देश विरोधी पोस्ट डाला। भाजपा विधायक सीपी सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विधायक सीपी सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा रांची निवासी फ़रहान मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो आईएसआईएस, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है।
विधायक ने लिखा कि यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है, बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है। यह मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि उस ज़हरीली विचारधारा को दर्शाता है जो कुछ मौलाना और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है। समय है कि इस युवक को तुरंत गिरफ़्तार कर पूरी गहराई से जांच हो, कहीं यह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा हुआ है?
विधायक ने लिखा कि ऐसी सोच, ऐसे इरादे और ऐसे लोगों को अगर आज सबक नहीं सिखाया गया, तो कल यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। देश को बचाना है, तो कठोर कदम अभी उठाने होंगे।
उनके पोस्ट पर रांची पुलिस ने जवाब दिया कि इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए व्यक्ति को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK