रांची। रांची के लालपुर में श्री साहित्य कुंज मंच का छठा वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रांची की दो कवयित्रियों की प्रथम एकल कृति को संस्था ने ‘साहित्य नवप्रभा’ सम्मान प्रदान किया। सिम्मी नाथ को उनकी प्रथम एकल काव्य कृति “सुधा सलिला” के लिए निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रमोद झा एवं प्रतिभा प्रसाद कुमकुम ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होनेवाली दूसरी रचनाकार खुशबू बरनवाल ‘सीपी’ थीं। उनकी एकल काव्य कृति “सीपी मुक्तावली” के लिए श्यामल सुमन झा, उर्मिला सिन्हा एवं निर्मला कर्ण ने स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित तीन साझा काव्य संग्रह, “प्रतिनधि कविताएं भाग-२”, गजल संग्रह “कहकशाँ” एवं झारखंड की बोलियों की मुखर दस्तावेज बहुभाषीय काव्य संग्रह “अरण्य रसना” एवं संस्था की आधिकारिक पत्रिका “साहित्य संवाहक” का लोकार्पण किया गया।
इस वर्ष का सक्रियता सृजनशीलता सम्मान मधुमिता साहा को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर प्रदान किया गया। मंच द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता की विजेताओं को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें क्रमशः प्रथम स्थान के लिए पुष्पा सहाय ‘गिन्नी’ द्वितीय संगीत वर्मा एवं तृतीय चेतना यादव को सम्मानित किया गया।
वार्षिक सक्रियता सृजनशीलता सम्मान मधुमिता साहा को दिया गया। इस अवसर पर संस्था की एक और सारस्वत पहल नयी लेखिनी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “नव अंकुरण सम्मान” से सम्मानित किया गया। नव अंकुरण सम्मान का गौरव जिन्हें प्राप्त हुआ। क्रमशः सोनी वर्मा, रागिनी राखी, एवं संपदा ठाकुर को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर नव “अंकुरण सम्मान” सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृति साहित्य मंच के वर्तमान अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि जमशेदपुर हुलास मंच के संस्थापक महाकवि श्यामल सुमन झा रहे। विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर की वरिष्ठ कवियत्री एवं छंदकार प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जंगबहादुर पांडेय, रांची दूरदर्शन के पूर्व प्रमोद झा, पूर्व प्राचार्या उर्मिला सिन्हा, संस्था कार्य समिति की उपाध्यक्ष निर्मला कर्ण, राजकमल विद्या मंदिर धनबाद के संस्थापक प्राचार्य वासुदेव प्रसाद, वरिष्ठ साहित्यकार, राकेश रमन ‘रार’, वरिष्ठ गीतकार चंद्रिका प्रसाद ‘देशदीप’, प्रसिद्ध गजलकार कामेश्वर प्रसाद ‘कामेश’ थे।
संस्था की अध्यक्ष प्रतिमा त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन किया। संस्था की संस्थापिका मनीषा सहाय ने संस्था के कार्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मंच सञ्चालन संस्था की उपाध्यक्ष बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, भावना अम्बष्ठा, मधुमिता साहा एवं सिम्मी नाथ ने किया। रांची और जमशेदपुर की रेणु झा रेणुका, मंजुला सिंह, रश्मि सिन्हा, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिन्हा, अनिता निधि, ऋतुराज वर्षा, रेणु बाला धार, अर्चना श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, रिम्मी वर्मा, समिता, सुनीता अग्रवाल, ओमप्रकाश, रंजन बरनवाल, निराला, उमेश महतो इत्यादि रचनाकारों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। धन्यवाद ज्ञापन संस्था कार्य समिति की उपाध्यक्ष निर्मला कर्ण ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK