प्रभु श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें : हेमंत सोरेन

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर 6 अप्रैल को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर, रांची में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है।

खुशी के साथ यह पर्व मनाते आ रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं। यह भगवान श्री राम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर प्रांगण में श्री राम जानकी की पूजा-अर्चना करते हैं। हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है।

तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मौजूद

इस अवसर पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण एवं सदस्य प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, श्री राम-जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट और श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के कई अन्य पदधारी मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK