कोल्‍हान और कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति‍ ने राज्‍यपाल से की मुलाकात

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल-सह-झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने राज भवन में 4 अप्रैल को भेंट की। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

राज्यपाल ने कुलपतियों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुपालन एवं सत्र को नियमितीकरण पर बल दिया।

राज्‍यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय टीम भावना के साथ कार्य करे। शोध के स्तर में सतत सुधार लाए। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय ऐसा कार्य करे, जिससे उसकी सभी क्षेत्रों में सकारात्मक छवि स्थापित हो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK