20 से अधिक बार शादी कर चुकी ये लड़की है अविवाहित, जानें पूरा मामला

दुनिया
Spread the love

चीन। कोई भी लड़की शादी करने के बाद भला अविवाहित रह सकती है। आपका जवाब ना में होगा। हालांकि चीन की यह लड़की पिछले 7 सालों में 20 से अधिक बार शादी कर चुकी है। इसके बाद भी अभी तक अविवाहित है।

चीन की इस लड़की का नाम काओ मेई है। वह 20 साल की है। उसने पिछले सात वर्षों में 20 से अधिक बार शादियां की हैं। इसके बाद भी वह अभी भी अविवाहित हैं। दरअसल, वह शादी कर लोगों की मदद करती हैं। काओ मेई इस सेवा के लिए प्रति घंटे लगभग 1,500 युआन (करीब 18,000 रुपये) शुल्क लेती हैं। इससे वह एक दिन में लगभग 200 डॉलर तक कमा लेती है। ​

काओ मेई ने इसे व्यवसाय के रूप में अपना लिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने 2018 में अपने एक मित्र की नकली प्रेमिका बनकर की थी। काओ मेई कानूनी जटिलताओं से बचने के लिए केवल शादी की रस्मों में भाग लेती हैं। कानूनी रूप से विवाह नहीं करतीं। यानी वह नकली शादी करती है। उनकी सेवाओं की मांग त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ जाती है, जब लोग अपने परिवारों को संतुष्ट करने के लिए शादी का दिखावा करना चाहते हैं। ​

काओ मेई का कहना है कि यह उनके लिए एक नौकरी की तरह है। इसमें वह पारंपरिक नौकरियों से अधिक आय अर्जित कर रही हैं। वह सुनिश्चित करती हैं कि उनके ग्राहक और उनके परिवार इस नकली शादी के बारे में जानते हों, ताकि भविष्य में कोई समस्या नहीं हो। ​

चीन में सामाजिक दबाव और पारिवारिक अपेक्षाओं के कारण इस प्रकार की नकली शादियों का चलन बढ़ रहा है। यह काओ मेई जैसी महिलाओं के लिए यह एक लाभदायक व्यवसाय बन गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *