रांची। अग्रवाल युवा सभा के सत्र 2024-25 की वार्षिक आम सभा एवं शपथ ग्रहण का आयोजन 27 अप्रैल, 2025 को अपर बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सौरव बजाज ने की। मंच का संचालन सचिव रौनक झुनझुनवाला ने किया।
अध्यक्ष ने सत्र 2024-25 वार्षिक आम सभा में आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष दीपक गोयनका ने गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

सर्वसम्मति से प्रस्तुत ब्यौरे को पारित किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से खुला सत्र चलाया गया। इसमें कई सदस्यों ने अपने सुझाव एवं जिज्ञासाओं को मंचासीन पदधारियों के समक्ष रखा।
गत वर्ष में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अग्र स्तंभ सम्मान से सभी संयोजकों एवं सह संयोजकों को संस्थापक सदस्यों द्वारा प्रतीक चिह्न देकर एवं दुपट्टा देकर सम्मान किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। उमंग सुल्तानिया ने अध्यक्ष का शपथ ग्रहण कराया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। सभी पदधारी ने अपने-अपने पद के लिए शपथ ली।
नई कार्यकारिणी की सूची
अध्यक्ष : रौनक झुनझुनवाला
उपाध्यक्ष : कुणाल जालान, रोहित सरावगी, सन्नी टिबरेवाल
सचिव : दीपक गोयंका
सहसचिव : शुभम लोहिया, सौरभ सरावगी
कोषाध्यक्ष : चेतन पोद्दार
प्रवक्ता : अरुण पोद्दार
अनीश सरावगी, अमित बजाज, आलोक बजाज, आशुतोष खेतान, आभाष बथवाल, कुशल सर्राफ, मयूर पोद्दार, मोहित अग्रवाल, मुदित धरणीधरका, निशान अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, श्रेय जालान, सौरव रायका, सौरभ पोद्दार, सुमित महलका, विकास गोयल, विशाल सिंघानिया, विशाल महलका, विवेक लोहिया, तरुण सर्राफ, यश सुरेका।
निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ बजाज ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा, मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा, अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK