राज्‍यपाल ने झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची के टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर मुख्यालय रविवार को पहुंचे। उन्‍होंने चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त झारखंड जगुआर के वीर जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र और राज्य उनके प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने चाईबासा में हुई इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इस दिशा में और अधिक सतर्कता एवं सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे।

राज्यपाल ने शहीद के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा झारखंड उनके साथ खड़ा है। भविष्य में किसी प्रकार की समस्या होने पर अवश्य अवगत कराएं।

राज्‍यपाल ने समाज के लोगों से भी शहीद के परिवार का ध्यान रखने का आग्रह किया। राज्यपाल ने शहीद के बच्चे की शिक्षा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *