लाभुकों को डीलर दे रहा था राशन, अचानक पहुंचे एसडीएम, फिर हुआ धांधली का खुलासा

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। लाभुकों को डीलर ने राशन दिया था। अचानक एसडीएम दुकान पर पहुंच गए। फिर बड़ी धांधली का खुलासा हुआ। यह मामला गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के चरका पत्‍थर पूर्वी का है।

एसडीएम संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के चरका पत्थर पूर्वी के राशन डीलर संजय प्रसाद गुप्ता की राशन दुकान की औचक जांच किया। जांच के दौरान राशन वितरण का कार्य किया जा रहा था। जब राशन ले चुके लोगों के थैलों व बोरियों को तौलवाया गया, तब 35 की वजह 33 किलो वजन पाया गया।

लाभुकों ने बताया कि उन्हें हर बार 35 के स्थान पर 33 किलो ही दिया जाता है, किंतु डर के चलते वे कहीं नहीं बोलते हैं। जब इस पर राशन डीलर संजय प्रसाद गुप्ता से पूछा गया, तब उन्होंने भी स्वीकार किया कि वे एक-दो किलो कम देते हैं। डीलर का कहना था कि उनको गोदाम से ही कम वजन का बोरा मिलता है।

हालांकि राशन डीलर की उक्त बात मौके पर ही झूठी साबित हो गई। एसडीएम ने गोदाम से मिले बोरों को वहीं तौलवाया तो 50 किलो के बोरे का वजन लगभग 50.5 किलो (बोरा सहित) पाया गया।

इस मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए राशन डीलर को फटकार लगाई। उन्‍होंने कहा कि गरीबों के निवाला में सेंध लगाने का मामला क्षमा की परिधि से बाहर है। यह ना केवल अनैतिक है, बल्कि आपराधिक मामला है। संजय कुमार ने बताया कि डीलर के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK