
विश्वजीत कुमार रंजन
रमना (गढ़वा)। जिले के रमना प्रखंड क्षेत्र में 15वें वित्त मद से ग्राम सिलिदाग में मेन रोड से मनोज साह के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण किया गया। इसकी लागत एक लाख आठ हजार रुपए है। उक्त पीसीसी पथ का उदघाट्न मुखिया अनीता देवी ने सोमवार को पूजा अर्चना कर किया।
पीसीसी बन जाने से लोगों में काफी खुशी है, क्योंकि बरसात के दिनों में कीचड़ में होकर ग्रामीणों और राहगीरों को आना-जाना पड़ता था। इस रास्ते की मांग स्थानीय लोगों द्वारा लगातार की जा रही थी। लोगों ने इस कार्य के लिए मुखिया का आभार जताया।
उक्त कार्यक्रम में मनोज साह, शिव कुमार साह, सुनील सोनी, चंद्रिका ठाकुर, रघुनाथ साह, रामनाथ सोनी, विष्णु देव ठाकुर, शिव प्रसाद साह, रामचंद्र चौरसिया, विनोद चौरसिया, कंचन गुप्ता, सीमा देवी, सविता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK