- रांची में पहली बार विमान से शानदार करतब दिखाया गया
रांची। नामकुम के खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड में भारतीय वायु सेवा का एयर शो 19 अप्रैल को हुआ। इसमें सूर्य किरण की टीम ने पहला दिन का एयर शो काफ़ी शानदार रहा। इस एयर शो को देखने हजारों संख्या में रांचीवासी शामिल हुए। लोगों ने एयर शो को नजदीक से देख कर सुखद रोमांच का मजा लिया।
तिरंगे को आसमान लहराते देखा
एयर शो के दौरान सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम आसमान में मनोहर एवं हैरतअंगेज कारनामे से सब को हैरत में डाला। रांची के आसमान में विमान द्वारा तिरंगे को लहराया। भारतीय वायु सेवा के ये विमान 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए एक साथ उड़ान भरते नजर आए।
उल्टी उड़ान भरते भी नजर आए
अलग-अलग दिशाओं से अपनी गति और अनुशासन का प्रमाण देते हुए अलग-अलग आकृतियां आसमान में बनाया इसके अलावा विमान उल्टी उड़ान भरते भी नजर आए। टीम के पायलट, भारतीय वायु सेवा के बेहतरीन फाइटर पायलट हैं। टीम ने 6 महीने कठिन परिश्रम कर अपनी तैयारी पूरी की है।
दिखाया बेहतरीन आसमानी करतब
सूर्य किरण की टीम ने आसमान में बेहतरीन करतब दिखाए। सूर्य किरण की टीम द्वारा कुशलता और अनुशासन के जरिए बेहतरीन हवाई करतब से दर्शकों का मन मोह लिया।
पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो दे र स्वागत
भारतीय वायु सेना के एयर शो कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का जिला प्रशासन द्वारा पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो दे कर स्वागत किया गया।
कई महत्वपूर्ण अतिथि शरीक हुए
कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरीय अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकरियों ने हिस्सा लिया। रांची भी इस भव्य आयोजन की गवाह बनी। ये रांची जिला के लिए गर्व का क्षण रहा।
यहां देखें वीडियो
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK