बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आया सर्वे, वक्फ बिल का दिखा जबरदस्‍त असर

राजनीति देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होना है। इससे पहले केंद्र सरकार ने वक्फ बिल पारित कर दिया। बिल पर राष्‍ट्रपति‍ का मुहर भी लग गया है। बिल को लेकर विरोध भी हो रहा है। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे आया है। इसमें वक्फ बिल पारित होने का प्रभाव भी दिख रहा है।

यह सर्वेक्षण Deep Down Analysis ने 5 और 6 अप्रैल, 2025 को किया है। सर्वे के दौरान 11,334 लोगों से बातचीत की गई है।

सर्वे के अनुसार मगध भोजपुर क्षेत्र में जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर है। वक्फ बिल ने कुछ हद तक मजबूती प्रदान की है। हालांकि केवल मुफ्त की योजनाएं ही एनडीए को इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकती है। सर्वे के मुताबिक यहां की 70 सीटों में भाजपा+ को 39 और आरजेडी+ को 30 सीटें मिल सकती है।

मिथिलांचल में भाजपा पहले से कहीं ज़्यादा हावी होगी। यहां की 50 सीटों में भाजपा+ को 42 और आरजेडी+ को 8 सीटें मिल सकती हैं।

उत्तर बिहार एनडीए का गढ़ माना जाता है। यहां कुल सीटें 72 हैं। सर्वे के अनुसार यहां भाजपा+ को 58 और आरजेडी+ को 13 सीटें मिलने की उम्‍मीद है।

अंग प्रदेश में भी एनडीए जीत दर्ज करेगी। इस क्षेत्र की कुल सीटें 27 हैं। सर्वे के अनुसार यहां भाजपा+ को 25 और आरजेडी+ को 2 सीटें मिल सकती है।

सीमांचल की 24 सीटों में भाजपा+ को 14 और आरजेडी+ कोको 6 सीटें मिल सकती हैं। इस क्षेत्र में एआईएमआईएम का भी प्रभाव है।

सर्वे के अनुसार वक्फ बिल ने मतदाताओं को भाजपा और एनडीए के करीब ला दिया है। नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बिल का समर्थन देने के कारण भाजपा के मूल मतदाताओं को पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में ला खड़ा किया है।

सर्वे के अनुसार वक्फ बिल पर चर्चा शुरू होने के बाद से ही बड़े पैमाने पर एकजुटता होने लगी थी। इसने चुनाव को एनडीए बनाम इंडी गठबंधन के बीच बना दिया है। काफी मुस्लिम भी बिल के पक्ष में आ गए हैं।

सर्वे के अनुसार चुनाव में प्रशांत किशोर को कुछ वोट तो मिलेंगे, लेकिन अंतिम परिणाम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उन्‍हें मात्र 3% वोट मिलने की उम्‍मीद है।

सर्वे के अनुसार वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 48% और इंडी एलायंस को 38% वोट मिलने की उम्‍मीद है। अन्य को 11% वोट मिलने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *