सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 68वां नेशनल स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप 2024-25 होना है। यह 25 से 29 अप्रैल तक होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर 14 झारखंड टीम का चयन किया गया। झारखंड की टीम में राइट टू किक चारीहुजीर कांके प्रखंड की दो लड़कियों और तीन लड़कों का चयन हुआ है।
झारखंड गर्ल्स टीम में ममता कुमारी और शिवानी कुमारी चुने गई है। ब्वायज टीम में आलोक मुंडा, सागर मुंडा और आर्यन कुमार साहू को शामिल किया गया है। राइट टू किक के कोच आनंद गोप और उनके सहयोगी कोच अंशु कच्छप से प्रशिक्षित लड़के-लड़कियां का चयन पूर्व में भी झारखंड और राष्ट्रीय टीम में हुआ है। इनके चयन पर राइट टू किक में जश्न मनाया गया। अच्छे प्रदर्शन की कामना की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK