रांची। झारखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 के लिए स्कूलों की छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत इस बार गर्मी की छुट्टियां 22 मई से शुरू होकर 4 जून 2025 तक रहेंगी। पहले यह छुट्टियां 2 जून तक ही निर्धारित थीं, लेकिन भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छुट्टियों को दो दिन और बढ़ा दिया गया है।
शीतकालीन छुट्टियां
इस बार शीतकालीन छुट्टियां भी तय कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी या विभागीय सचिव इस छुट्टी में बदलाव कर सकते हैं। स्कूलों और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह छूट दी गयी है।
बॉक्स
5 दिन का स्थानीय अवकाश
सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि हर जिला प्रशासन को 5 दिन का स्थानीय अवकाश तय करने की छूट दी गई है। ये छुट्टियां स्थानीय त्योहारों, मेलों या अन्य सांस्कृतिक कारणों से तय की जाएंगी।
लागू साप्ताहिक छुट्टियां व नियम
सप्ताह में एक दिन की नियमित छुट्टी भी तय की गई है। उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को जबकि अन्य स्कूलों में रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। ये छुट्टियां सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगी। हालांकि, आवासीय स्कूलों (छात्रावास वाले स्कूल) पर यह नियम लागू नहीं होगा।
ये भी दिए गए खास निर्देश
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर स्कूलों में झंडा फहराना और कार्यक्रम अनिवार्य होंगे। इसके अलावा अगर किसी कारण से अतिरिक्त छुट्टी दी जाती है, तो उसकी भरपाई रविवार या अन्य छुट्टी वाले दिन पढ़ाकर की जाएगी।
यह आदेश 13 जनवरी 2025 को जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया था। गर्मी के मौसम में बच्चों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK