एनटीपीसी केरेडारी ने विद्यार्थियों को दिए अवार्ड और स्कॉलरशिप

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने नि‍गमि‍त सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत परियोजना प्रभावित स्कूलों और गांवों के उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि वाले विद्यार्थियों को उत्कर्ष मेरिटोरियस अवार्ड और केडीसीएमपी स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। ये स्कॉलरशिप संस्कार महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश प्रसाद एवं उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता ने प्रदान किया। इनका उद्देश्य शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित और पिछडे़ समुदायों के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है।

‘उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना’ के तहत हरला गांव के परियोजना-प्रभावित क्षेत्र के आयुष राज को चार वर्षों के लिए ₹90,000 की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह पुरस्कार उसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अगरतला में प्रवेश के लिए समर्थन प्रदान करता है। उत्कर्ष छात्रवृत्ति योजना के तहत 4 छात्रों को सम्मानित किया गया।

आयुष राज के अतिरिक्‍त 2023 की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूएचएस, बसरिया के तीन छात्रों को सम्मानित किया गया। ये सामान्य, एसटी/एससी वर्ग एवं बालिकाएं श्रेणी के हैं। उन्हें ₹3,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

एनटीपीसी केरेडारी परियोजना अपने छात्रवृत्ति कार्यक्रम के माध्यम से यूएचएस, बसरिया के कक्षा 10 के छात्रों की शैक्षणिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष 32 मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शीर्ष तीन को क्रमशः ₹5,000, ₹4,000, और ₹3,000 रुपये दिए गए। अन्य उच्च-प्राप्त छात्रों को ₹2,000 प्रत्येक दिया गया। इन छात्रवृत्तियों के लिए ₹1,69,000 रुपये की वित्‍तीय सहायता दी गई।

केरेडारी परियोजना के परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने कहा कि ये छात्रवृत्तियां सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है। ये जीवन को बदलने और एक उज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने के लिए एनटीपीसी केरेडारी के निरंतर प्रयास का प्रतीक हैं। इस वर्ष के छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ता अब हज़ारीबाग और रांची के संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से कई इंजीनियर, डॉक्टर और अन्य पेशेवर बनने की आकांक्षा रखते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता एवं मानव संसाधन विभाग से रोहित पाल का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj