- विवि में गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने पर फोकस : प्रो गोपाल पाठक
रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह विवि परिसर के दीक्षांत मंडप में 11 अप्रैल को 11 बजे से होगा। इसमें 1664 डिग्रीधारकों को प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि ‘मिलेट मैन’ के नाम से मशहूर पद्मश्री डॉ. खादर वली शिरकत करेंगे। कुलाधिपति श्रीमती जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया एवं राज्यसभा सांसद सह सदस्य, शासी निकाय डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी 8 अप्रैल को विवि परिसर में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने मीडिया को दी।
प्रो. जगनाथन ने बताया कि कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय परिसर में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विवि के विजन और मिशन की चर्चा करते हुए एसबीयू में पाठ्यक्रम से इतर पाठ्येत्तर गतिविधियों का भी जिक्र किया। हैकथॉन प्रतियोगिता से लेकर क्रिकेट और योग में विवि को लगातार मिल रही सफलता को उन्होंने अतुलनीय बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि अपने बेहतरीन शैक्षणिक माहौल और आधारभूत संरचनाओं के बूते एसबीयू आनेवाले दिनों में भी अनवरत झारखंड के पठन-पाठन का केंद्र बना रहेगा।
प्रो गोपाल पाठक ने अमेरिका के पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ सरला बिरला विश्वविद्यालय के जुड़ने को विवि के इतिहास में मील का पत्थर करार दिया। विवि में पहली बार हाल ही में हुए ईस्ट जोन चेस चैंपियनशिप के सफल आयोजन की उन्होंने चर्चा की। आनेवाले दिनों में इससे भी बड़े आयोजन की उम्मीद जताई।
प्रो पाठक ने जानकारी दी कि एनईपी 2020 के अनुरूप इस साल से विवि के विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अलावे अपने पसंदीदा कोर्स का चयन भी कर सकने में सक्षम होंगे। बिरला परिवार की परंपरा परंपरा ‘ गुणवतापूर्ण शिक्षा’ की चर्चा करते हुए उन्होंने कैंपस के सख्त अनुशासन और विवादरहित माहौल पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की कमी की जानकारी मिलने पर उसे दूर किया जाता है।
एसबीयू के दीक्षांत समारोह में 1664 डिग्री धारकों को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। इसमें 43 स्वर्ण पदक विजेता भी शामिल हैं। उन्हें ‘बसंत कुमार बिरला स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पांच विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री भी प्रदान की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK