रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और कुलपति प्रो सी जगनाथन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से आज मुलाकात की। उन्हें 11 अप्रैल को होनेवाले विवि के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा।
एसबीयू के इस दीक्षांत समारोह में 1664 डिग्री धारकों को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। इसमें 43 स्वर्ण पदक विजेता भी शामिल होंगे, जिन्हें ‘बसंत कुमार बिरला स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।
एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर हर्ष व्यक्त किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK