रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने ‘बेटी बचाओ’बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कन्या भ्रूण संरक्षण के पहले दिन ड्राइंग कंपटीशन कराया। इसका विषय ‘कन्या भ्रूण हत्या’ था।
अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में समर्पण शाखा चार दिवसीय कार्यक्रम करा रहा है। इसके पहले दिन कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरुकता अभियान के अंतर्गत बच्चियों के बीच ड्राइंग कंपटीशन कराया। ये कंपटीशन राजकीय कन्या मध्य पाठशाला, गाड़ीखाना में हुआ।
कंपटीशन में बच्चियों को सर्टिफिकेट और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चियों के बीच बढ़ती गर्मी को देखते हुए जूस का वितरण किया गया। कार्यक्रम को कन्या भ्रूण प्रभारी स्मिता अग्रवाल, संयोजिका आशा सर्राफ ने आयोजित किया था।
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, शुभा अग्रवाल, सपना सिंघानिया, स्मिता अग्रवाल, आशा सर्राफ, वेदिका सिंघानिया, दीपिका मोतीका, वर्षा धानुका, पिंकी शर्मा, सोनल शर्मा, पूजा लाडिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK