रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बच्चियों का सुकन्या खाता खुलवाया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
समर्पण शाखा ने अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरुकता अभियान के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी बैंक पदाधिकारी द्वारा दी गई। शाखा द्वारा 4 बच्चियों का सुकन्या खाता भी खुलवाया गया। यह कार्यक्रम भुइंया टोली, अपर बाजार में किया गया।
कन्या भ्रूण प्रभारी स्मिता अग्रवाल, संयोजिका आशा सर्राफ ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ-साथ शाखा ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में किया गया।
शिविर में ब्लड शुगर, थाइराइड, बीपीआर सहित तरह-तरह की जांच की गई। इस शिविर से 32 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। शिविर का आयोजन फोर क्यूर फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ। इस शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य प्रभारी आशा संथालिया, सोनल शर्मा, संयोजिका राधा ड्रोलिया ने तैयारी की थी।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, सचिव शुभा अग्रवाल, सपना सिंघानिया, स्मिता अग्रवाल, आशा सर्राफ, वर्षा धानुका, वेदिका सिंघानिया, आशा संथालिया, राधा ड्रोलिया, रितु पोद्दार, सोनल शर्मा, दीपिका मोतीका, स्मिता अग्रवाल, पिंकी शर्मा अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK