रांची। रांची रेल मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ शराब तस्करों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सतर्क’ अभियान चला रहा है। इस क्रम में 23 अप्रैल, 2025 को रांची आरपीएफ पोस्ट एवं फ्लाइंग टीम ने निरीक्षक शिशुपाल कुमार के नेतृत्व मे रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर तलाशी ली। इस दौरान एक सफेद रंग की थैला संदिग्ध स्थिति में पाई गई, जिसकी आसपास कोई मालिक नहीं था।
काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया, तब मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष थैले की जांच की गई। लग्ज़री व्हिस्की की 20 बोतलें बरामद कि गई, जिसकी अनुमानित मूल्य 6,800 रुपये आंकी गई। इसे बाद में एएसआई अनिल कुमार ने मौके से जब्त किया गया।

सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात जब्त की गई सामग्री को उत्पाद विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई में एएसआई अनिल कुमार, स्टाफ आरके सिंह, हेमंत, प्रदीप और संजय यादव शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK