रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के धनबाद जिला में पुनः मतदान 27 अप्रैल, 2025 को होगा। यह प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक हीरापुर के दुर्गा मंदिर रोड स्थित श्री अग्रसेन स्मृति भवन में प्रांतीय अध्यक्ष के चयन के लिए द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 होना सुनिश्चित हुआ हैं। उक्त जानकारी प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा ने दी।
चुनाव के सफल संचालन मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी एवं चुनाव पदाधिकारी राजकुमार मारू, प्रदीप बाकलीवाल, अशोक पुरोहित की देखरेख में चुनाव का कार्य सुचारू रूप से चल रहा हैl
विदित हो कि चुनाव सत्र 2025-27 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए दो प्रत्याशी क्रमश: बसंत कुमार मित्तल एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल हैं। इसमें कुल 5106 सदस्य, जो विशिष्ट संरक्षक सदस्य, संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्य हैं। इसमें 23 ज़िलों एवं 5 अनुमंडलो मे कुल 28 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाये गये थे। विगत 13 अप्रैल 2025 को मतदान सम्पन्न हुआ था।
धनबाद जिला में आहूत मतदान केंद्र में प्रत्याशी बसंत मित्तल ने मतदान में अनियमितता की आपत्ति उचित माध्यम से दर्ज कराई। इसके बाद चुनाव समिति ने बैठक कर जांच करने का निर्णय लिया। अगले आदेश तक मतगणना पर रोक लगा दिया था।
धनबाद में होने वाले मतदान के लिएपांच सदस्यों की चुनाव समिति बनाई गई है। इसमें योगेंद्र तुल्स्यान, चेतन गोयनका, भीकुराम अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल एवं बिनोद पंसारी (धनबाद) को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त रांची से चुनाव समिति में अशोक पुरोहित, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, प्रांतीय महामंत्री रविशंकर शर्मा सहित चार सदस्यों को भी पुनः मतदान सम्पन्न कराने एवं सफल संचालन के लिए भेजा जायेंगा।
चुनाव समिति के विनय सरावगी ने जानकारी दी है कि धनबाद ज़िला के मतदान पश्चात दिनांक 28 अप्रैल] 2025 को रांची में समस्त 23 ज़िलों के 28 मतदान केंद्रों से प्राप्त सुरक्षित मतदान पेटी को खोलकर मतगणना कर साथ ही विजय उम्मीदवार की घोषणा की जायेगी। फिर, स्थगित आमसभा होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK