- रेलकर्मियों के लिए आखिरी दम तक हर सुख -दुःख में खड़ा रहेंगे – मो ज़्याऊद्दीन।
धनबाद। भारत के सबसे पुराने और विशाल संगठन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने का हमें हमेशा गर्व रहेगा। इस संगठन ने ना केवल तात्कालीन अंग्रेजी हुकूमत की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया, बल्कि आजादी के बाद भी भारत सरकार के समक्ष मजदूर हितों के लिए सतत् संघर्ष और आंदोलन जारी रखा। उक्त बातें ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने कहीं। वे ईसीआरकेयू धनबाद शाखा कार्यालय में एआईआरएफ के 101 वर्ष पूरे होने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एआईआरएफ का उपलब्धियां पर अपने विचार रखें। साथ ही, एआईआरएफ के स्थापना दिवस पर के काटकर कार्यक्रम को संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम पूरे भारतीय रेलवे में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सभी यूनियन कार्यालय में किया गया है।
इस मौके पर एनके खवास, जेके साव, एके तिवारी, रणधीर कुमार, पिंटू नंदन, विश्वजीत मुखर्जी, राज कुमार, दिलीप गुप्ता, बिनोद बिहारी गोप, सुरेंद्र चौहान, शंभु कुमार और रंजीत कुमार यादव के अलावे कई रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK