वक्फ कानून के खिलाफ 4 किमी मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। वक्फ कानून को लेकर कांके में 4 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर 25 अप्रैल को विरोध जताया गया। इसमें कांके प्रखंड के चुट्टू, नेवरी, केदल, मेसरा, ओयना, चंदवे, सोसो, बनहारा, उलातू, पखनाटोली, फुरहुरा टोली सहित सहित कई गांव के महिला और पुरुष शामिल हुए। उन्‍होंने नेवरी गोलचक्कर से रिंग रोड पतरातू तक मानव श्रृंखला बनाया। मानव श्रृंखला में शामिल प्रदर्शनकारियों ने हाथों में “वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 हमें मंजूर नहीं“, “काला कानून वापस लो“, हमारा संवैधानिक अधिकार मत छीनो“ तख्ती-बैनर थामा हुआ था।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी ने कहा कि यह कानून मुस्लिमों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति का उपयोग मुस्लिम समाज के गरीब और यतीम परिवारों के लिए होता है। इसमें सरकार और गैर मुस्लिम अधिकारी का दखल मुस्लिम हित में नहीं होगा। इससे पूर्व जम्मू के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में क्षेत्र के सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर जुम्मे की नमाज अदा की, साथ ही देश में अमन शांति के लिए की दुआएं की।

कार्यक्रम का नेतृत्व हयात अंसारी, जबुल अंसारी, शरीफ अंसारी, सईद अंसारी, शमीम अंसारी, रुस्तम अंसारी, मनीरुद्दीन अंसारी, जाकिर अंसारी, आदम अंसारी, अतहर इमाम, अयूब अंसारी, सत्तार अंसारी, अशफाक खान, मोहम्मद आलम, जुल्फिकार खान, कुर्बान खान, इदरीस अंसारी, अशफाक अंसारी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *