वक्फ कानून के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

झारखंड
Spread the love

  • मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की हुसीर में हुई आमसभा

रांची। वक्फ कानून के खिलाफ देशभर में लगातार मुस्लिम संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी इस कानून के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करने का एलान किया है। इसके बाद झारखंड के विभिन्न प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालयों में बडे़ पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी चल रही है।

सोमवार को कांके प्रखंड के हुसीर गांव के ईदगाह में पूर्व जिला परिषद सदस्य अईनुल हक अंसारी की अध्यक्षता में आमसभा हुई। इसमें कांके, बुढ़मू, व ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के करीब 40 गांव के अंजुमन कमेटी से जुड़े पदधारी, शिक्षाविद् व गणमान्य लोग शामिल हुए।

आमसभा में मौलाना साबिर हुसैन मोहनपुरी ने कहा कि केंद्र सरकार इस्लामी व्यवस्था पर हमला करना चाहती है। वक्फ कानून का चरणबद्ध तरीके से हम विरोध करेंगे। इस आंदोलन में दलित, आदिवासी, ओबीसी और अन्य अल्पसंयक समुदायों सहित प्रमुख विपक्षी पार्टीयों के सांसद व विधायकों का समर्थन मिल रहा है।

पूर्व जिला परिषद सदस्य हकीम अंसारी ने कहा कि प्रखंड व जिला मुख्यालयों में कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से विशाल प्रदर्शन कर राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष एवं 81 विधानसभा के विधायकों को ज्ञापन देकर इस काले कानून को रद्द करने की मांग की जाएगी।

इसके अलावा सभा को हयात अंसारी, जावेद अख्तर अंसारी, डॉ. अलीमुल्लाह अंसारी, मोजिबुल अंसारी, अतहर इमाम, वसीम अकरम, जियाउद्दीन अंसारी, इल्फाक खान, मोख्तार आलम, शरीफ अंसारी आदि ने संबोधित किया।

आमसभा के आयोजन में अंजुमन कमेटी हुसीर के सदर सुलेमान अंसारी, नायब सदर शकिल अंसारी, सेक्रेट्री नसीम अंसारी, नायब सेक्रेट्री नेसार अहमद, अमानत अंसारी, खालिद अंसारी, कयूम अंसारी, मेराज अंसारी, सलामत अंसारी, इरफान अंसारी, अप्पू अजीज, मोकित अंसारी, सनवर अंसारी, तन्नू, अब्दुल रसीद अंसारी सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *