90.4 FM पर अब सुनाई देगा NCERT दिल्ली का पॉडकास्ट, विद्यार्थियों को होगा लाभ

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय का कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 FM अब NCERT दिल्ली द्वारा तैयार ऑडियो पॉडकास्ट प्रसारण करेगा। ऑडियो पॉडकास्ट का प्रसारण हर दिन दोपहर 3:00 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। प्रसारण के संबंध में NCERT की ओर से रेडियो खांची 90.4 FM को निर्देश दिया गया है।

रेडियो खांची ने कोरोना काल में कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 1,600 से ज्यादा ऑडियो लेक्चर पॉडकास्ट को रिकॉर्ड कर प्रसारित किया था। रेडियो खांची के निर्देशक ने कहा कि क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह लाभप्रद साबित होगा।

ग्रामीण इलाके के बच्चों को पढ़ाई से वंचित न रहे इसके लिए NCERT की तरफ से लिया गया यह फ़ैसला काफी सफल साबित हो रहा है।