लैंगिक असमानता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। समता फेलोशि‍प के तहत लैंगिक असमानता को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरसिया के प्रांगण में किया गया। प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक सह मेंटॉर जय कुमार मिश्र ने बताया कि लैंगिक असमानता अक्सर छोटी-छोटी बातों से शुरू होती हैं। बचपन में लड़कियों और लड़कों को जीवन रक्षक टीके लगने एवं प्रीस्कूल में भाग लेने की संभावना समान होती है। जैसे-जैसे वे बड़ी होती हैं, उनके साथ भेदभाव शुरू हो जाता है।

श्री मिश्र ने कहा कि प्रायः अपनी उम्र के लड़कों की तुलना में किशोर लड़कियों को घरेलू काम का अधिक बोझ, बाल विवाह का असंगत जोखिम और लिंग आधारित हिंसा का अधिक खतरा होता है। बच्चों के बड़े होने के साथ-साथ सीखने की असमानताएं भी बढ़ती जाती हैं। लड़कियों को आमतौर पर लड़कों की तुलना में विज्ञान और गणित जैसी अपनी पसंद की पढ़ाई करने के लिए कम सहायता मिलती है।

किशोरावस्था के दौरान जिनकी शादी हो चुकी है या जो गर्भवती हो जाती हैं, उन्हें पूरी तरह से स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। पिछड़े एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों की कई लड़कियां इसलिए स्कूल नहीं जा पाते क्योंकि उनके स्कूल लड़कियों की सुरक्षा और स्वच्छता की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाते या इसलिए क्योंकि गरीबी में रहने वाले परिवार अपने बच्चों के भविष्य में निवेश करते समय लड़कों को प्राथमिकता देते हैं।

लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए श्री मिश्र ने युवाओं, माता पिता, पंचायत प्रतिनिधियों को सजग जागरूक होकर दूर करने को प्रेरित किया। बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास के यदि समान अवसर लड़कियों को मिले तो लड़कियां भी लड़कों से किसी मामले में पीछे नहीं होगी। उन्होंने इससे संबधित अनेक कहानियों, प्रेरक प्रसंगों, गीतों, गतिविधियों एवं अभ्यास को आयोजित किया।

प्रशिक्षण का आयोजन एवं प्रबंधन फेलो रवि कुमार के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में संजना, आराध्या, खुशी, सुजंती, नैना, अर्जुन, निशांत,विराट समेत कुल 25 प्रतिभागी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK