आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु में रामनवमी का मेला लगाने पर रोक लगा दी गई। स्थल का लाइसेंस नहीं होने के कारण जिला प्रशासन ने इस पर रोक लगाई। इससे लोगों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार महावीर मंडल अरु द्वारा रविवार को रामनवमी के मौके पर मेला लगाया जा रहा था। सरना मैदान अरु में मेला लगाने को लेकर टेंट लगाया गया था। मेला स्थल का लाइसेंस नहीं होने के कारण प्रशासन ने यहां जाने से अखाड़ों को रोक दिया। विवाद के बाद मेला नहीं लगाया गया।
मौके पर मुख्यालय डीएसपी, सेन्हा थाना प्रभारी, सीईओ, बीडीओ सहित कई अधिकारी पहुंचे। सरना मैदान में मेला लगाने से रोक दिया। बाजार टांड़ पर मेला लगाने की बात कही। महावीर मंडल अरु ने वहां मेला नहीं लगाया। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर विरोध भी जताया। पुलिस की सक्रियता के बाद रोड जाम हटाया गया।
महावीर मंडल का कहना है कि मेला लगाने को लेकर पूर्व में सरना मैदान अरु के लिए आवेदन दिया गया था। हालांकि प्रशासन द्वारा अम्बा बगीचा स्थल का लाइसेंस दिया गया, जबकि वह जमीन रैयती है। वहां मकान बना हुआ है।
मेला नहीं लगने पर जय श्रीराम समिति के संरक्षक सह पूर्व विधायक रमेश उरांव ने विरोध जताया है। पूर्व विधायक ने कहा कि जब गैर मजरुआ जमीन पर मेला लगाया जा रहा था, तब भी प्रशासन द्वारा मेला लगाने से रोक दिया गया। अरु मैदान में मेला लगने से किसी समुदाय को कोई आपत्ति नहीं थी। मैदान में नमाज अदा करने पर किसी ने आपत्ति नहीं की। फिर रामनवमी के मेला लगने से किसे आपत्ति हुई। हालांकि थाना प्रभारी या अंचलाधिकारी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया।
पूर्व विधायक ने कहा किसको में लाइसेंस होने के वाबजूद विरोध होने पर प्रशासन द्वारा रूट बदल दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि जल्द से जल्द अरु में मेला स्थल का चयन कर दिया जाए।
वहीं, मेला नहीं लगने से महावीर मंडल अरु और क्षेत्र के लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग जल्द मेला स्थल चिन्हित करने की मांग कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK