Jharkhand Weather : मॉनसून ने दी दस्‍तक, दो दिन भारी बारिश, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून ने आज यानी 19 जून, 2023 को दस्‍तक दे दी। इसने गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका के रास्‍ते राज्‍य में प्रवेश किया है। दो दिन भारी बारिश भी होगी। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 19 जून को दी।

तापमान में गिरावट होगी

राज्‍य के पूर्वी भागों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शेष भागों में अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

20 जून को यहां बारिश

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

21 और 25 जून को यहां बारिश

राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

कल यहां चलेगी लू

20 जून को उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।

तीन दिन आंधी-वज्रपात

20 से 23 जून तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

21 जून को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षीण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ सकता है।

22 जून को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ सकता है।