
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने सदर अस्पताल में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन 26 अप्रैल को किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार थे। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का यह प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पोषण पहुंचाने की दिशा में अनुकरणीय पहल है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के चार्टर प्रेसिडेंट सह जोनल चेयरपर्सन शैलेश अग्रवाल, अध्यक्ष अमित शर्मा एवं सचिव मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पीआरओ अल्तमश आलम, सेवा चेयरपर्सन पीयूष कुमार, डायरेक्टर देवनंदन उरांव और सदस्य राजीव चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शैलेश अग्रवाल ने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन उदाहरण है। अमित शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक भोजन उपलब्ध कराना है। और यह सफर जारी रहेगा।
मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर ऐसे कार्य करता रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK