Jharkhand Weather : कल इन‍ जिलों में पड़ेंगे ओले, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात भी

झारखंड मौसम
Spread the love

  • हवा की गति 50 किमी प्रति‍घंटा तक होने के संकेत
  • लगातार चार दिन वज्रपात का अलर्ट, रहें सावधान

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 10 अप्रैल से लगातार छह दिन बारिश होगी। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को कई जिलों में ओले पड़ने की आशंका है। आंधी चलने के साथ वज्रपात भी होगा। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 अप्रैल, 2025 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कल पूरे राज्‍य में बारिश

केंद्र के अनुसार 10 अप्रैल को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

11 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी, पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

12 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 12 अप्रैल को पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

12 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 12 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी, मध्‍य और उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

13 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 13 अप्रैल को उत्‍तर-पश्चिम भागों को छोड़कर अन्‍य हिस्‍सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

कल यहां पड़ेगा ओला

केंद्र के अनुसार 10 अप्रैल को पूर्वी भागों में कहीं-कहीं ओले पड़ सकते हैं। गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वज्रपात की आशंका भी है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति‍ घंटा होने की संभावना है। गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में ओला पड़ने की आशंका है।

यहां वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 11 अप्रैल को दक्षिणी, पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भाग में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति‍घंटा होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

इसी तरह 12 अप्रैल को पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकता है। हवा की स्‍पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 13 अप्रैल को उत्‍तर-पश्चिम भागों को छोड़कर अन्‍य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकता है। हवा की स्‍पीड 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहदरगा, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK