Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम का मिजाज 23 अप्रैल से बदल जाएगा। राज्य के कई जिलों में गर्म हवा और लू चलेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 अप्रैल, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
कल से मौसम रहेगा शुष्क
केंद्र के अनुसार 22 और 25 अप्रैल को राज्य में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा।
26 से होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 26 और 27 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
23 से चलेगी गर्म हवा
मौसम केंद्र के अनुसार 23 और 24 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस भरा दिन की स्थिति बन सकती है। इसका प्रभाव गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।
25 से यहां चलेगी लू
मौसम केंद्र के अनुसार 25 और 26 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति बन सकती है। इसका प्रभाव गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK