झारखंड सरकार ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर, जानें स्कूलों में कब होंगी छुट्टी और परीक्षाएं, यहां देखें

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने सत्र 2025-26 के लिए एकीकृत शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें नामांकन से लेकर वार्षिक परीक्षाओं तक की पूरी रूपरेखा तय की गई है। इस कैलेंडर के अनुसार शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत जून, 2025 से होगी और मार्च 2026 तक चलेगी।

शैक्षणिक सत्र की प्रमुख बातें

नामांकन अभियान जून 2025 से आरंभ होगा।

शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

जुलाई 2025 से कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

परीक्षाएं

कक्षा 1 से 7 तक की एसए-1 और एसए-2 परीक्षाएं परिषद द्वारा संचालित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षाएं (कक्षा 8, 9, 10, 11 और 12) : जैक की निर्धारित तिथियों के अनुसार होंगी। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होगी। अंतिम परीक्षा फरवरी-मार्च, 2026 में प्रस्तावित है।

अवकाश और पर्व

गर्मी की छुट्टी मई-जून में होगी। जाड़े की छुट्टी दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के प्रथम सप्ताह तक होगी।

महत्वपूर्ण त्योहार

दशहरा, दीपावली, छठ, क्रिसमस, होली, ईद, मुहर्रम आदि को अवकाश घोषित।

सह-शैक्षणिक गतिविधि

प्रोजेक्ट रेल : छात्रों के नवाचार, चर्चा एवं शंका समाधान के लिए।
ओलंपियाड (प्रथम एवं द्वितीय चरण) : सितंबर और जनवरी में संभावित।
क्‍लब एवं हाउस गठन : जुलाई माह में।

विशेष निर्देश

सप्ताहिक छुट्टी शनिवार और रविवार रहेगी (उदयन विद्यालयों के लिए विशेष व्यवस्था लागू)। कार्यक्रमों की तिथि आवश्यकता अनुसार शुक्रवार से पूर्व/बाद के दिनों में बदली जा सकती है।

यहां देखें कैलेंडर

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *