पाकुड़। एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। घूसखोर पंचायत सचिव को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को झारखंड के पाकुड़ सदर प्रखंड की जमशेरपुर पंचायत के पंचायत सचिव वतन कुमार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने बीडीओ ऑफिस में ले जाकर उससे पूछताछ की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे दुमका ले गए। गिरफ्तारी के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई कूप निर्माण योजना के लिए एक लाभुक से पंचायत सचिव वतन कुमार द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गयी थी।
लाभुक ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और इसकी शिकायत एसीबी से की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने इस मामले की जांच की। जांच में ये मामला सही पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गयी। आखिरकार पंचायत सचिव घूस लेते दबोचा गया।
एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर पंचायत सचिव वतन कुमार को सदर प्रखंड कार्यालय के पास की एक नाश्ते की दुकान में बुलवाया, जहां लाभुक द्वारा रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए दिए गए।
जैसे ही पंचायत सचिव ने पैसे लिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बीडीओ कार्यालय ले जाया गया। वहां ले जाकर उससे प्रारंभिक पूछताछ की गयी। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे दुमका ले गयी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK