एसजीएफआई अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड बना चैंपियनशिप

झारखंड खेल
Spread the love

  • फाइनल मुकाबले में मणिपुर की टीम 2-0 से हराया
  • लोहरदगा की एंजेल कुजूर और अनिमा कुमारी चमकी

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के दो फुटबॉल खिलाड़ी कुरु प्रखंड की टाकू निवासी प्रेम कुजूर और सुधा कुजूर की पुत्री एंजेल कुजूर एवं जंगी निवासी महावीर उरांव और मुनि उरांव की पुत्री अनिमा कुमारी ने एसजीएफआई अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड को चैंपियन बनाया। दोनों खिलाड़ी गांधी मेमोरियल +2 हाई स्कूल माराडीह, कुरु की छात्रा हैं। मणिपुर के इंफाल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 15 से 21 अप्रैल तक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

एंजेल कुजूर और अनिमा कुमारी यंग वॉरियर्स फुटबॉल अकादमी की खिलाड़ी है। यंग वॉरियर्स अकादमी कुरु प्रखंड में बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बेहतर काम कर रही है।

एसजीएफआई प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार खेल से सभी का ध्यान खींचा। एक के बाद एक जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। ग्रुप स्टेज में झारखंड ने केरल और राजस्थान जैसी टीमों को 5-0 से करारी शिकस्त दी। प्री-क्वार्टर फाइनल में अरुणाचल प्रदेश को भी 5-0 के बड़े अंतर से हराया।

सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला तमिलनाडु से हुआ। एक बार फिर 5-0 से जीत दर्ज कर टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल में झारखंड का सामना मणिपुर से हुआ। झारखंड की बेटियों ने मणिपुर को 2-0 से हराकर झारखंड को चैंपियन बनाया। एंजल कुजूर और अनीमा कुमारी दोनों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष और पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सचिव सह अंतराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सोमा उरांव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र भगत, जिला के उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्‍ण, उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत, जिला खेल अधिकारी उपवन बाड़ा, मदन मोहन पाण्डे, जिला शिक्षा अधीक्षक, गांधी मेमोरियल +2 हाई स्कूल के प्रधानाध्यापिका पुष्पा निहारी बाखला, खेल शिक्षक बिपिन, यंग वॉरियर्स अकादमी के संस्थापक और कोच जॉय निखिल रुंडा, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और दोनों की रोलमॉडल प्रतीक्षा लकड़ा, गॉडविन  तिग्गा, उदय दत्ता, बबलू उरांव, बिनोद उरांव, रोशन मुंडा सचिन भगत, एलियास, जूलियस राजेश रोशन उरांव, सुनील उरांव, अर्जुन उरांव, अनुराज उरांव सहित दोनों के सभी फुटबॉल खिलाड़ी को बधाई दी। उनके उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK