Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष बने शशिभूषण प्रसाद  

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। नए अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद होंगे। सोमवार (28 अप्रैल 2025) की शाम टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग कंपनी के जनरल ऑफिस कैंटीन प्रागंण में हुई।

बैठक में यूनियन का नया अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद को चुना गया। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते 30 मार्च को कंपनी से सेवानिवृत्त हो गए हैं।

उनके सेवानिवृत्त होने के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष का पद और फाउंड्री डिवीजन से कमेटी मेंबर का पद रिक्त हो गया था। फाउंड्री डिवीजन से गुरमीत सिंह तोते कमेटी मेंबर थे। इसके कारण वहां उपचुनाव कराया गया। नीरज झा फाउंड्री डिवीजन से कमेटी मेंबर चुने गए।

टाटा मोटर्स कंपनी के फाउंड्री डिवीजन के एक कमेटी मेंबर सीट पर हो रहे उपचुनाव में नीरज कुमार झा ने जीत दर्ज की। नीरज कुमार झा सर्वाधिक 57 वोट पाने में सफल रहे, जबकि चुनाव मैदान में अन्य खड़े अन्य चार प्रत्याशी अतरेश कुमार कपाही को 39, अरविंद कुमार तिवारी को 07, अमृत को 06 और अजय कुमार को 24 वोट मिला।


इससे पूर्व सोमवार की सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के रिक्त एक कमेटी मेंबर पद और अध्यक्ष चुनाव के लिए सेंट्रल इंटक ने टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर ई सतीश कुमार को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK