नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने के निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • डीजीपी ने चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

चाईबासा। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा सोमवार को की। डीजीपी की अध्यक्षता में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र रांची के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल विनुकांत होमकर, झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के पुलिस महानिरीक्षक अनुप बिरथरे, सीआरपीएफ चाईबासा के पुलिस उप-महानिरीक्षक (परिचालन) पूरन सिंह रन सत्तू, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में वर्तमान में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की जमीनी हकीकत और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीजीपी ने कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और चाईबासा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों और जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

डीजीपी ने अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, नक्सल विरोधी अभियान को और तेज करने एवं क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इस समीक्षा बैठक में रांची के डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK