- उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मत वाहन को किया रवाना
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चापाकल मरम्मत वाहन को उपायुक्त शेखर जमुआर ने हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से 8 अप्रैल को रवाना किया। गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या से निजात के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायतों एवं गांवों में लगे और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए वाहन का संचालन कराया जा रहा है। इसमें मिस्त्री एवं मजदूर द्वारा खराब पड़े चापाकलों को बनाया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि चापाकल मरम्मत वाहन संबंधित खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करते हुए पेयजल की व्यवस्था करने का कार्य करेगी। खराब पड़े चापाकल की मरम्मत के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। टोल फ्री नंबर- 18003456502 पर भी संपर्क करते हुए चापाकलों की मरम्मत के लिए सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK