Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope Today : 21 अप्रैल, 2025

मेष

आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा। पैसे को लेकर कोई ठोस योजना बनाएं, ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लें। यश-कीर्ति मिलेगी।

वृष

परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे नहीं दौड़ें। यथार्थवादी बनें। आत्मविश्वास का फायदा उठाएं।

मिथुन

किसी व्यक्ति के लिए महंगा उपहार खरीद सकते है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।

कर्क

वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

सिंह

आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित करें। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास नहीं करें। करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से उदास हो सकते हैं।

कन्या

आमदनी बढऩे के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त सावधान रहें, ताकि कोई ठगे नहीं। अंदेशा है कि व्यवसायिक साझेदार नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला

आर्थिक प्रबंधन में महारथ और सकारात्मक सोच से लक्ष्य पा लेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। दिन काफी लाभप्रद है। उसे बेकार नहीं जाने दे।

वृश्चिक

शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है। निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मंडरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आराम मिलेगा।

धनु

एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे, क्योंकि काम के बोझ से थका महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें।

मकर

समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना ज्यादा जरूरी होगा। फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो सबक मिल सकता है। ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

कुंभ

एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। अपने दृढ़ प्रयासों से लक्ष्य को पा लेंगे। सपने साकार होंगे। वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। कुछ धन दान भी दे सकते हैं। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन

परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक नहीं हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। उद्योग में निवेश करेंगे तो फायदेमंद साबित होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)