विवेक चौबे
गढ़वा! जिले के कांडी प्रखंड में अभी भी 21 हजार राशन कार्डधारी लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है। आदिम जनजाति के लगभग 30 सदस्यों का भी ई-केवाईसी अभी नहीं हुआ है। विभाग ने ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय कर रखा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राकेश सहाय ने कि कल 10 सबसे खराब ई केवाईसी करने वाले और धोती साड़ी वितरण में फिसड्डी रहने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त को पत्र दूंगा। श्री सहाय ने सभी डीलरों को ई-केवाईसी नहीं होने वाले लाभुकों की सूची देने का निर्देश दिया है। यह भी बताने को कहा है कि उनका ई-केवाईसी क्यों नहीं हुआ है?
श्री सहायक ने संबंधित डीलर को छूटे हुए ई-केवाईसी के लाभुकों का नाम विस्तार पूर्वक अर्थात नाम, उसके पिता का नाम व राशन कार्ड संख्या की जानकारी 48 घंटे के अंदर देने का निर्देश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कांडी प्रखंड के सभी डीलरों के साथ मंगलवार को शाम 4 बजे उक्त मुद्दे पर समीक्षा बैठक करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK