- Horoscope Today : 15 अप्रैल, 2025
मेष
खुद पर भरोसा रखें। दूसरों के भरोसे में ना रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यय बढ़ेंगे।
वृष
दिनचर्या में बदलाव लायें। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की जरूरत है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख संभव है।
मिथुन
नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश नहीं हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।
कर्क
काम करने के तरीकों में सुधार करें। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
सिंह
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कन्या
दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
तुला
शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर नहीं होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
वृश्चिक
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। सेहत का ख्याल रखें।
धनु
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की आशंका है।
मकर
मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्टबल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। विवाद से दूर रहें।
कुंभ
पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।
मीन
समय के साथ अपने विचार बदलें। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)