- Horoscope Today : 2 अप्रैल, 2025
मेष
अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी मिलेगा। आपकी रुचि जप-तप, यज्ञ ईश्वरीय भक्ति में अधिक रहती है। अत: सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।
वृष
संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। माता-पिता सेे आशीर्वाद लेकर घर से निकलें कोई विशेष सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायं काल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा।
मिथुन
यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि होगी। नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।
कर्क
उन्नति रुकी हुई है तो अवश्य हो जाएगी, इसके अतिरिक्त आप अपनी वाकपटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा।
सिंह
व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा है तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप सामाजिक कार्य तथा भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपमें अभिमान भर जाएगा।
कन्या
अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शान-शौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा।
तुला
काफी सोच विचार कर काम करने के उपरांत भी नुकसान होने की आशंका रहेगी। अकस्मात कोई राजकीय दंड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि की संभावना बनी रहेगी।
वृश्चिक
किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
धनु
गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे। सावधान रहें।
मकर
शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा, किंतु ऐसे अनावश्यक खर्च सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। उन्नति रुकी हुई है तो अवश्य प्राप्त हो जाएगी। हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। सायंकाल और रात्रि में शुभव्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ
धैर्य से काम लें, क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होने की संभावना रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा।
मीन
किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।